छत्तीसगढ़

तिरुनेलवेली–बिलासपुर-तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन की सुविधा 13 दिसम्बर से

रायपुर(खबर वारियर)- रेल यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा बिलासपुर एवं तिरुनेलवेली के बीच 06070/06069 तिरुनेलवेली–बिलासपुर- तिरुनेलवेली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा प्रदान की जा रही है ।

यह स्पेशल ट्रेन 06070 तिरुनेलवेली–बिलासपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन तिरुनेलवेली से प्रत्येक रविवार को दिनांक 13 से 27 दिसंबर, 2020 तक चलेगी । इसी प्रकार बिलासपुर से गाड़ी संख्या 06069 बिलासपुर-तिरुनेलवेली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 15 से 29 दिसम्बर, 2020 तक चलेगी । इस गाड़ी में 03 एसी थ्री, 01 एसी टू, 10 स्लीपर, 02 पावरकार एवं 06 सामान्य सहित कुल 22 कोचों के साथ चलेगी ।

इस गाड़ी में केवल कनफर्म टिकट रेल यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी एवं कोविड़ के सभी नियमो का कड़ाई से पालन करना होगा । इस गाड़ी की परिवर्तित विस्तृत समय-सारिणी इस प्रकार है-

Related Articles

Back to top button