छत्तीसगढ़

प्रदेश सरकार की नाकामियों व कुनीतियों के चलते नक्सलवाद नासूर बन चला: भाजपा

रायपुर(खबर वारियर)- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए कोबरा बटालियन 208 के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार को विनम्र श्रदांजलि आर्पित की है। कौशिक ने घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश में इन दो सालों में प्रदेश मे नक्सली गतिविधियाँ बढ़ी हैं और बस्तर में नक्सली मोर्चे पर लड़ने में प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। नक्सलियों द्वारा लगातर की रही हिंसा का वहां तैनात जवानों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, इसकी चिंता करने की ज़रूरत है और इस दिशा में प्रदेश की सरकार कुछ नहीं कर रही है।

कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों व कुनीतियों के चलते नक्सलवाद नासूर बन चला है जिसके ख़ात्मे के लिये प्रदेश की सरकार के पास न कोई ठोस कार्य-नीति है और न ही नीयत है। नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए ज़मीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा है और नक्सलियों का कैडर कमज़ोर भी नहीं हो रहा है। कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव है, इसीलिए नक्सली वारदातें लगातार बढ़ रही हैं और प्रदेश में नक्सलावाद का विस्तार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button