छत्तीसगढ़

किसानों के आंदोलन के समर्थन में माकपा, ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओ, छात्रों रंगकर्मियों ने रिलायन्स कार्यालय के समक्ष किया जबरदस्त प्रदर्शन

रायपुर(खबर वारियर)- कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के अखिल भारतीय आव्हान के तहत आज देश भर में प्रदर्शन आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ में भी रायपुर के अलावा भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा सहित प्रदेश भर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किए गए ।

रायपुर में पंडरी स्थित रिलायन्स फाइनेंस कार्यालय के समक्ष माकपा, एसएफआई, नवजवान सभा, इंटुक, एटक, सीटू, राज्य, केंद्र, बीमा कर्मियों तथा इप्टा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रदर्शन स्थल पर ही रिलायन्स जिओ का सिम जलाकर आम जनता से अम्बानी, अडानी के उत्पादों का बहिष्कार करने का आव्हान किया सीटू के राज्य सचिव धर्मराज महापात्र, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, समीर पांडे, एसएफआई के राजेश अवस्थी, नवजवान सभा के मो. साजिद रजा छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मी संघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश साहू , इप्टा के मिन्हास असद, और निसार अली दलित शोषित मुक्ति मंच के संयोजक रतन गोंडाने,

माकपा जिला सचिव प्रदीप गभने, बीमा कर्मी नेता अलेक्जेंडर तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, वी एस बघेल,रंगकर्मी शेखर नाग, बीस एन एल के हरिराम पाल, एस एस नशकर, ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रेड यूनियनो के संयुक्त मंशा तथा वामपंथी पार्टियों के देश व्यापी आव्हान के तहत आज पंडरी के सिमरन टावर स्थित रिलायन्स फाइनेंस के कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा रिलायंस का जिओ का सिम जलाया।

प्रदर्शन के बाद रिलायन्स फाइनेंस के स्थानीय प्रबंधक से मिल कर अम्बानी और अडानी की तिकड़मों के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया और आगाह किया कि देश मे इन नीतियों को नही सहन किया जाएगा और अम्बानी अडानी के उत्पादों का बहिष्कार करते हुए देश की जनता लूट पाट वाली नीतियों के खिलाफ कारगर अभियान संचालित करने जा रही है, आज के प्रदर्शन में माकपा जिला सचिव प्रदीप गभने, गांधीवादी विचारक डॉ विक्रम सिंघल, अजय कन्नौजे,दावा प्रतिनिधि नवीन गुप्ता और पवन सक्सेना, नवजवान सभा के मो. साजिद निमाई गायन, केशव सरकार, रंगकर्मी मिनहाज असद ,निसार अली, पत्रकार पूर्णचन्द्र रथ , शेखर नाग, नसीम बानो, मनोज देवांगन सहित सैकड़ों की संख्या में माकपा कार्यकर्ता और ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से तत्काल किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग करते हुए अदानी , अम्बानी के खिलाफ तब तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया । प्रदर्शन के अंत में आन्दोलन में शहीद हुए किसानो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान आन्दोलन पर दमन के किसी भी कदम से सरकार को बाज आने की चेतावनी दी गई । कामरेड धर्मराज महापात्र के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ ।

Related Articles

Back to top button