छत्तीसगढ़

8 दिसंबर के भारत बंद को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन का समर्थन

दुर्ग (खबर वारियर)- केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर 8 दिसंबर के भारत बंद को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन ने समर्थन देने का निर्णय लिया है,
संगठन के अध्यक्ष आई के वर्मा और महासचिव झबेंद्र भूषण वैष्णव ने सभी व्यापारिक और वाणिज्यिक संगठनों से बंद में साथ देने की अपील किया, किसान संगठन के नेताओं ने सभी राजनीतिक, सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों से किसानों के समर्थन में बंद को सहयोग देने की अपील किया है, संगठन ने किसानों से कहा है कि खरीदी केंद्रों में ही किसानों के भारत बंद के समर्थन प्रदर्शन आयोजित करें।

Related Articles

Back to top button