संविदा चिकित्सकों को नए साल से वेतन वृद्धि की मिली सौगात

रायपुर(खबर वारियर)- पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर के संविदा चिकित्सकों को नए साल से वेतन वृद्धि की सौगात मिली है। इसके लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। बढ़ा हुआ वेतन जनवरी 2021 से मिलना शुरू होगा। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से बढ़े हुए वेतनमान को लेकर स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी कर दिया है।
नए वेतनमान के अनुसार प्राध्यापक को 1,90,000, सह प्राध्यापक को 1,55,000, सहायक प्राध्यापक को 95,000, सीनियर रजिस्ट्रार को 75,000, जूनियर रेसीडेंट, प्रदर्शक, रजिस्ट्रार को 65,000, सहायक प्राध्यापक (नान मेडिकल पीएचडी डिग्री) को 72,000, प्रदर्शक (पीएचडी डिग्री) को 60,000, प्रदर्शक नान पीएचडी (नान टीचिंग चिकित्सक) को 55,000, केजुअल्टी मेडिकल आफिसर को 75,000, मेडिकल आफिसर को 65,000 हजार स्र्पये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
शासन ने इस वेतनमान एक जनवरी 2021 से प्रभावशील किया गया है। संविदा चिकित्सक संघ के सचिव डा. पीयूष भार्गव समेत संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में शासन का यह फैसला सराहनीय है। इससे चिकित्सकों का मनोबल बढ़ा है।
खाली हैं पद
इधर मेडिकल कालेज में चिकित्सा प्राध्यापकों के पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैें। इसे भरने को लेकर भी कई बार मांग की गई है। लेकिन शासन द्वारा अब तक पद भरा नहीं गया है। ऐसे में खाली पदों को भरने को लेकर भी मांग की गई है।
पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज संविदा चिकित्सकों की स्थिति
पदनाम – वर्तमान वेतन – नया वेतनमान
प्राध्यापक – 125000 – 190000
सह प्राध्यापक – 120000 – 155000
सहायक प्राध्यापक – 65000 – 95000
सीनियर रेसिडेंट – 50000 – 75000
जूनियर रेसिडेंट – 40000 – 65000
मेडिकल कालेज संविदा चिकित्सकों की स्थिति
पदनाम – वर्तमान संख्या – स्वीकृत पद
प्राध्यापक – 2 – 9
सह प्राध्यापक – 14 – 42
सहायक प्राध्यापक – 44 – 79
सीनियर रेसिडेंट व पीजी – 35 – 71
जूनियर रेसिडेंट – 9 – 44



