छत्तीसगढ़
अवैध मुरुम खनन को लेकर कलेक्टर से की शिकायत

दुर्ग( खबर वारियर) दुर्ग जिले अंजोरा बोरई मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है ,इस निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के सांथ-सांथ कई तरह की अनियमितताएं देखी जा रही है।
इसी संबंध में स्थानीय लोगों ने शासन – प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने ,अवैध मुरुम खनन को रोकने व ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कार्यवाही की मांग की है।





