राजधानी

महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान

भिलाई(खबर वारियर)- एकता महिला मंडल आशीष नगर रिसाली का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस दौरान महिलाओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संरक्षिका शाही दशहरा उत्सव समिति चारु लता पांडेय थी। बतौर विशिष्ट अतिथि रानी तिवारी, सुरेखा यादव, आराधना यादव, नीलिमा, ममता रहंगडाले आदि थीं। नृत्य कला मंदिर की संचालिका नंदिनी विशेष रूप से उपस्थित थीं।

मंडल अध्यक्ष शकुंतला यादव ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन रमा अग्निहोत्री, रंजीता मिश्रा, ममता प्यासी ने किया । सचिव हेमलता पवार ने आभार प्रदर्शन किया।

तीज मिलन स्पर्धा में सीनियर ग्रुप की तीज क्वीन रानी तिवारी, फर्स्ट रनर अप शशि शर्मा, नम्रता जोशी, जूनियर ग्रुप में तीज क्वीन संस्कृति वर्मा, फर्स्ट रनर अप स्वाति देऊलकर, सेकंड रनर अप अनिता परगनिहा को क्राउन पहनाया गया।

इससे पहले आनलाइन गायन, व्यंजन तीज मिलन, पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता, बच्चों के भाषण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मंडल के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इसमें आरपा पैरी के धार, छत्तीसगढ़ी नृत्य बड़ा ही मनमोहक था। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया। हरियाणवी गीत गजबन पानी लै चली, नृत्य पर दर्शक झूम उठे । मराठी नृत्य, पुराने फिल्मी गीतों पर नृत्य, फ्यूजन, आदि नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे।

जय-जय शिव शंकर, उड़ी उड़ी जाय, मला जाऊन दे न घरी, उंची नीची है डगरिया, झूमका गिरा रे, हवा का झोंका, नवराई मांझी, चुनरी-चुनरी, मखना वी मखना, शहरी बाबू दिल लहरी बाबू आदि गीतों पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। मधु गुप्ता एवं राजेश्वरी सोनी को सम्मानित किया गया। आशा वर्मा को भी मंडल ने सम्मानित किया।

मार्ग दर्शिका उषा नागपुरे,चमेली सिन्हा, नम्रता जोशी, मधु मिश्रा के,लक्ष्मी,कमला प्यासी, भारती धाड़से स्वर्ण कौर, संध्या चेटटी,प्रिया पटनायक, सुमन तोमर, नीलू उपाध्याय पुष्पलता तिलासी, सुमन राणा,प्रतिमा सिन्हा, सविता धोटे, श्वेता मिश्रा, स्वाति मिश्रा, वन्दना देऊलकर, स्वाति देऊलकर, साधना यादव, कविता उर्वशा, रानी उर्वशा, लाल परी सिंह, सोनी यादव, श्रुति तिवारी, अंजु कुर्म, पेमिन कोसरिया, सरोज तिवारी, प्रीति आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button