ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के आंदोलन का स्वास्थ्य संयोजक संघ ने किया समर्थन,

23 जनवरी को एकदिवसीय प्रांत व्यापी धरना देंगे स्वास्थ्य कर्मी
रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ ने रायपुर राजधानी में आपात बैठक आयोजित कर नव वर्ष के कैलेंडर का विमोचन कराते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के धरना स्थल पर जाकर के आंदोलन का समर्थन किया है छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ ने 23 जनवरी को अपने वेतनमान सुधार के लिए एक दिवशी प्रांत व्यापी धरना रायपुर राजधानी में करने का निर्णय लिया है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कृषि व कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एनपीआरडी एवं स्वास्थ्य संयोजक संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन संघ के संरक्षक विजय कुमार झा के कर कमलों से संपन्न कराया गया साथ ही छत्तीसगढ़ पदोन्नति नियम 2003 को लागू कराने के लिए 26 दिसंबर से जारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के आंदोलन का धरना स्थल पर जाकर स्वास्थ्य संयोजक ओ ने समर्थन किया.
उन्होंने नियम के पालन के लिए आंदोलन करने वाले संगठन को नमन करते हुए शीघ्र पदोन्नति नियम को कृषि विभाग में लागू कराने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है स्वास्थ्य संयोजक संघ ने अपने प्रांतीय बैठक में उनकी सेवाओं के अनुरूप अन्य राज्य एवं केंद्र शासन द्वारा स्वास्थ्य संयोजकओं की सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए 28 ग्रेड पर दिया जाता है.
वही ग्रेट पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी लागू कराने के लिए 23 जनवरी 2020 शनिवार को बूढ़ा तालाब धरना स्थल में एक दिवसीय धरना दोपहर 11:00 से 2:00 बजे तक तत्पश्चात 2:00 बजे प्रांतीय विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया है कैलेंडर विमोचन में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी एम पी आंड़े संभागीय सचिव प्रवीण डिढवंशी हरीश संन्नाड सरोज वाघमारे आर के अवस्थी के रिजवी मिर्जा काशिम बेग आदि अनेक कर्मचारी शामिल थे



