छत्तीसगढ़

आइपीएस प्रदीप गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक

रायपुर(खबर वारियर)- गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा और वीरता पदक प्राप्तकर्ता पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवा के लिए एक, सराहनीय सेवा पदक के लिए 10 और वीरता पदक के लिए आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक संचालक लोक अभियोजन, प्रदीप गुप्ता (भापुसे) को प्रदान किया जाएगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक सोहन लाल, उप पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, मनीषा सिंह नयन, निरीक्षक(एम), पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जगदलपुर, वर्षा शर्मा, उप निरीक्षक(एम), पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव, कमलेश कुमार सोनबोईर, उप निरीक्षक,(एम), पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, राजनांदगांव, पीडी अशोक कुमार, उप निरीक्षक(एम), एसटीएफ बघेरा, दुर्ग, तुलाराम बांक, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, अरूण बहादुर, प्रधान आरक्षक, 12वीं वाहिनी छसबल, रामानुजगंज-बलरामपुर, केशव कुमार ध्रुव, प्रधान आरक्षक, पुलिस लाइन, जिला बीजापुर, अश्वनी कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक, डीएसबी, भिलाई, जिला दुर्ग, रविंद्र कुमार भूआर्य, आरक्षक, पुलिस थाना, चारामा, जिला कांकेर को दिया जाएगा।

इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक

गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर वीरता पदक आठ पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा। इसमें अजय सोनकर, निरीक्षक, डीआरजी, जिला नारायणपुर, अब्दुल समीर, निरीक्षक, पुलिस थाना, बोरतालाब, जिला राजनांदगांव, रमन उसेंडी, निरीक्षक, पुलिस थाना मरदापाल, जिला कोंडागांव, लीलाधर राठौर, निरीक्षक, एसएचओ पाली, जिला कोरबा, ओमप्रकाश सेन, कंपनी कमांडर, एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग, संतोष हेमला, उप निरीक्षक, डीआरजी, जिला दंतेवाड़ा, रमेश कुमार सोरी, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस लाइन जिला कोंडागांव और टीपी दिलीप, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ बघेरा, जिला दुर्ग को दिया जाएगा।

आठ पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्न्ति

जिला इकाई में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (अ) से उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्न्ति की योग्यता सूची वर्ष-2019 सोमवार को जारी हुई। इसमें निशांत टेकाम जिला-बीजापुर, मुकेश विश्वकर्मा दंतेवाड़ा, गणेश राम कश्यप 5वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर, सत्यपाल जोगी गौरेला पेंड्रा मरवाही, रविशंकर सरपे जिला-जांजगीर-चांप, दिनेश शर्मा जांजगीर-चांपा, यशवंत कुमार सिन्हा दुर्ग और सुषमा पटेल रायपुर को पुरस्कृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button