देश-विदेश

ग्रेटा थनबर्ग पर Police ने दर्ज की FIR, किसानों लेकर की थी भड़काउ ट्वीट, पुलिस की एक्शन के बाद कही ये बात

दिल्ली (खबर वारियर)- किसान(Kishan) आंदोलन को लेकर पहले पॉप सिंगर रिहाना फिर मिया खलीफा जैसे बड़े-बड़े लोगों ने ट्विटर पर अपना समर्थन जताया है. जिसके बाद आलोचकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिस पर कंगना ने भी हाथ साफ़ किया, लेकिन एनवायर्नमेंटल एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग (Environmental activist Greta Thunberg)के समर्थन वाले ट्वीट के बाद अब दिल्ली पुलिस (Delhi Police)ने भड़काऊ ट्वीट का आरोप लगते हुए केस दर्ज कर लिया है।

स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने एक खबर का लिंक साझा करते हुए कहा था, ‘‘ हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं.’’ उन्होंने कहा ‘‘ जिन लोगों को मदद चाहिए उनके लिए टूलकिट (सॉफ्टवेयर) साझा किया है.

यह टूलकिट उपयोगकर्ता को प्रदर्शन के समर्थन के तरीकों की विस्तृत जानकारी वाले दस्तावेज तक पहुंच उपलब्ध कराते हैं. इससे पहले ग्रेटा ने एक अन्य टूलकिट साझा किए थे. इस ट्वीट को उन्होंने डिलीट कर दिया. इसी ट्वीट को लेकर विवाद है. इसपर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि पहले तथ्य की जांच कर लें.

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत को निशाना बनाने वाले प्रेरित अभियान कभी सफल नहीं होंगे.’’. इस ट्वीट के साथ उन्होंने हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ (भारत एकजुट है) और ‘इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा’ (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत) का इस्तेमाल किया. ग्रेटा थनबर्ग के ट्वीट प्रकरण पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल(रि) वीके सिंह ने कहा कि ग्रेट थनबर्ग के डिलीटेड ट्वीट से भारत के विरुद्ध के एक बड़े षड्यंत्र का खुलासा हो गया है. इसकी जांच होगी चाहिए कि वह कौन लोग हैं जो असम में इस साजिश के कर्ता-धर्ता हैं.

उन्होंने कहा, ”संयोजित तरीके से निर्देश पारित हुए थे कि क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है. इस षडयंत्रों का अक्सर भंडा फूटता है और अंतत: ग्रेटा की बिना सोची समझी ट्वीट यह काम कर गई.

Related Articles

Back to top button