छत्तीसगढ़

पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा, की मोदी की तारीफ

राष्ट्रीय(खबर वारियर)- तृणमूल कांग्रेस नेता दिनेश त्रिवेदी ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की। राज्यसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल में हिंसक घटनाओं से दुखी हैं और इन मुद्दों पर कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने महामारी की स्थिति से देश को बाहर निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा की सदस्यता छोडने के बाद भी पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button