छत्तीसगढ़

चंगोरी सर्किल ने जीता दिल्लीवार प्रीमियर लीग 2021

दिल्लीवार प्रीमियर लीग 2021

दुर्ग (खबर वारियर) दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के तत्वावधान में आयोजित दिल्लीवार प्रीमियर लीग 2021 क्रिकेट प्रतियोगिता चंगोरी सर्किल ने जीत ली है। फाइनल मुकाबले में चंगोरी सर्किल ने चिंगरी सर्किल को पराजित कर धमाकेदार जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया जिसमे चंगोरी सर्किल प्रथम, चिंगरी द्वितीय,जंजगिरी तृतीय एवं कोड़ेवा सर्किल ने चतुर्थ स्थान हासिल की।

दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र हरमुख, उपाध्यक्ष यशवंत दिल्लीवार, कोषाध्यक्ष मिलाप देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित चन्द्राकर और सुरेन्द्र देशमुख ने विजेता, उपविजेता टीम के अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सभी सर्किल के उभरते युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अतिथियों ने  आयोजन समिति को दिल्लीवार प्रीमियर लीग 2021 का शानदार और सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

आयोजक मंडल ने  की ने  आयोजन में सहभागिता के  लिए सभी अतिथियों,खिलाड़ी, दर्शक और खेलप्रेमियों का बहुत बहुत दिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button