छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने वरिष्ठ नागरिकों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की दी जानकारी

रायपुर(khabar warrior)- स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर स्थित अपने निवास कार्यालय से ऑनलाइन पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के कोमोरबीडिटी (Co-morbidity) पीड़ितों के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी दी।

सिंहदेव ने बताया कि शासकीय अस्पतालों के साथ ही ये टीके निजी अस्पतालों में भी लगाए जाएंगे। प्रारंभिक स्तर पर अभी 100 टीकाकारण केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 60 सरकारी और 40 निजी क्षेत्र के अस्पताल हैं। इस चरण में प्रदेश की कुल आबादी के दस प्रतिशत यानि करीब 30 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button