8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपर का पांच दिवसीय वार्षिक डे ट्रेनिंग कैंप शुरू

रायपुर(khabar warrior)- 8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर द्वारा वार्षिक डे ट्रेनिंग कैंप रायपुर में दिनांक 3 मार्च 2021 से कैंप कमांडेंट कर्नल कुलवंत सिंह सेना मेडल के उद्घाटन भाषण से शुरू हुआ जोकि 7 मार्च तक चलेगा,जिसमें इट्ज ईजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 300 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे यह प्रशिक्षण केवल दिन में ही कराया जाएगा यह गेम खास तौर पर एनसीसी के होने वाले सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी के लिए कराया जा रहा है क्योंकि करोना के कारण ना केवल स्कूल एवं कॉलेजों की पढ़ाई प्रभावित हुई है बल्कि एनसीसी के कैंप एवं प्रशिक्षण भी प्रभावित हुआ है।
एनसीसी के कैडेट्स के लिए एनसीसी बी एवं सी सर्टिफिकेट भविष्य के लिए एक अनिवार्य सर्टिफिकेट है जिसे प्राप्त करने के लिए कैडेट दो एवं 3 वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ही प्राप्त कर पाते हैं इस प्रशिक्षण के दौरान क्रेडिट स्कोर विभिन्न सब्जेक्ट जैसे ड्रिल शस्त्र प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास सामाजिक सेवा मानचित्र अध्ययन सैन्य इतिहास एवं संचार आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके द्वारा क्रेडिट का चौमुखी विकास होता है।

इस कैंप के द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है की जो प्रशिक्षण प्रभावित हुआ है उसे पूर्ण किया जाए ताकि कैडेट्स अप्रैल माह में होने वाले सर्टिफिकेट परीक्षा में अच्छी ग्रेडिंग प्राप्त कर भविष्य में उसका लाभ ले सके यह डेट्रेनिंग कैंप कुलवंत सिंह सेना मेडल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है



