108/-रू. प्रतिदिन मानदेय देना नारी शक्ति का अपमान- विजय झा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के आंदोलन के समर्थन में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
मांगे पूरी न होने पर 8 मार्च से होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत् आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष सरिता पाठक व संरक्षक देवेन्द्र पटेल के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रांतव्यापी धरना आंदोलन का समर्थन छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संध ने किया है। संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित करते हुए, चुनावी धोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बधेल एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से की है।
झा ने प्रतिमाह 6000/-रू. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को तथा 3250/-रू. प्रतिमाह सहायिका को मानदेय दिए जाने को अनुचित बताते हुए, 108/-रू. प्रतिदिन के मानदेय से भारत में कौन अपने परिजनों का भरणपोषण करता है। प्रदेश में मजदूरों की रोजी से आधी रोजी मिलने से नारी शक्ति का अपमान् निरूपित किया है।



