छत्तीसगढ़

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का संध ने किया समर्थन

(15 एवं 16 मार्च को बैंक नीजिकरण के विरोध में आम हड़ताल)

रायपुर(khabar warrior)- केन्द्र सरकार के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय बैंक यूनियन संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर देश के सभी बैंकों में 15 एवं 16 मार्च को आम हड़ताल रखा गया है। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ में भी सभी बैंक बंद रहे। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने बैंक कर्मियों के सशक्त व सफल आंदोलन का समर्थन करते हुए निजीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजीकरण की नीति की आलोचना करते हुए कहा है कि दूरसंचार निगम, बैंक, बीमा, रेल्वे, विमानन सेवाएं को नीजि हाथों में सौपकर सरकार जितना पैसा कमाना चाहती.

उससे अधिक दो दिन के आंदोलन में सरकार को सरकार को करोड़ों रूपयों की आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। नीजिकरण का इतना नशा है कि देश में लोकतंत्र खतरे में पड़कर देश को भी टाटा बिलड़ा के हाथों गिरवी रखने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रदेश शासन के अधिकारी कर्मचारी इस संकट की धड़ी में बैंक बीमा कर्मियों के संधर्ष में साथ रहते हुए प्रधानमंत्री से मांग की है कि बैंकों के मामले को जिद्द व प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं।

Related Articles

Back to top button