छत्तीसगढ़

बैंक कर्मियो के हड़ताल के बाद 17 मार्च को आम बीमा कंपनियों में होगी हड़ताल

रायपुर(khabar warrior)- केंद्र सरकार द्वारा बजट प्रस्ताव में दो बैंकों के निजीकरण के घोषणा के खिलाफ बैंक कर्मी, अधिकारी की दो दिन की हड़ताल के बाद 17 मार्च को देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के आम बीमा कंपनियों के कर्मचारी, अधिकारी ज्वाइंट फोरम आफ ट्रेड यूनियन के आव्हान पर कल वित्त मंत्री द्वारा बजट में सार्वजनिक क्षेत्र की एक आम बीमा कंपनी के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ एक दिन के देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे ।

आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसियेशन के संयुक सचिव धर्मराज महापात्र ने कहा कि समूचे देश के श्रमिक व किसान संगठन भी आम बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों की हड़ताल के साथ देश भर में एकजुटता व्यक्त करेंगे । 17 मार्च की इस हड़ताल में ओरिएंटल, नेशनल, यूनाइटेड इंडिया, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी शिरकत करेंगे । हड़ताली कर्मचारी सुबह 10 बजे ओरिएंटल इंश्योरेंस के पचपेड़ी नाका स्थित कार्यालय में 10 बजे से प्रदर्शन करेंगे । उसके बाद यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के पंडरी कार्यालय में 10.30 बजे से प्रदर्शन होगा । नेशनल इंश्योरेन्स के कर्मी भी हड़ताल कर इन प्रदर्शनों में शामिल होंगे ।

उल्लेखनीय है कि 1971 में आम बीमा क्षेत्र के राष्ट्रीय के बाद से देश की सरकारी क्षेत्र की आम बीमा कंपनियों का देश के विकास में आज तक अमूल्य योगदान रहा है , आज केंद्र सरकार निजी मुनाफे के लिए इसे बर्बाद करने पर आमादा है, जिसका जबरदस्त विरोध होगा । ओरिएंटल इंश्योरेंस के आंचलिक सचिव के पी वर्मा, यूनाइटेड इंडिया के पुरोहित, नेशनल इंश्योरेंस के कतलम ने हड़ताल की सफलता का आव्हान किया है ।

Related Articles

Back to top button