छत्तीसगढ़

नवीन मारकण्डेय को असम में बिहपुरिया क्षेत्र की कमान

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय को भाजपा ने असम के बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मारकण्डेय विगत 6 मार्च से ही गुवाहाटी होते हुए बिहपुरिया पहुँच कर मोर्चा जमाए हुए हैं और भाजपा उम्मीदवार डॉ आमियो भुयान के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान सम्हाल रहे हैं।

प्रचार कार्यक्रम के दौरान मारकण्डेय बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में जाकर पन्ना प्रभारियों से व्यक्तिगत मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान हेतु रणनीति बना रहे हैं। इसी बीच गत 17 मार्च को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल की बिहपुरिया विधानसभा क्षेत्र में हुई सभा को नवीन मारकण्डेय ने संबोधित किया। इस सभा मे लगभग दस हज़ार की संख्या में आमजन व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

असम भाजपा द्वारा इसी विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 24 मार्च को एक महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके मुख्यअतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। इस सभा की तैयारियों की समीक्षा की जिम्मेदारी भी नवीन मारकण्डेय को सौंपी गयी है।

नवीन मारकण्डेय के अलावा भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के पावन साय, किरण देव, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, नीलू शर्मा, अनुराग सिंहदेव, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, श्यामबिहारी जायसवाल, डॉ खिलावन साहू, ब्रम्हानंद नेताम व आलोक ठाकुर भी अलग अलग विधानसभा क्षेत्र में डटे हुए हैं। नवीन मारकण्डेय दिनांक 26 मार्च को नियामित विमान से रायपुर वापस पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button