सेहत

छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में हो रही है कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि

महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्‍तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि,

छतीसगढ़ में आज कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई एक हजार पार, 9 की हुई मौत

हेल्थ डेस्क(khabar warrior)- भारत सरकार ने आज कहा है कि महाराष्‍ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और छत्‍तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के दैनिक मामलों में काफी वृद्धि हो रही है। महाराष्‍ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 25 हजार 833 मामले सामने आये हैं। पंजाब में दो हजार 369, केरल में एक हजार 899 मामले और वहीं छतीसगढ़ में हजार से अधिक पॉजिटिव मामले  व 9 की मौत दर्ज किए गए हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार विशेष रूप से उन सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के साथ संपर्क में हैं जहां कोरोना संक्रमण के रोजाना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।
मंत्रालय का कहना है कि केन्‍द्र सरकार उनके साथ कोविड नियंत्रण तथा जन स्‍वास्‍थ्‍य उपायों की निरंतर समीक्षा कर रही है।

मंत्रालय ने कहा है कि राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों को उन सभी जिलों में कोविड जांच बढ़ाने की सलाह दी गई है जहां जांच कम कर दी गई थी।

संक्रमित व्‍यक्ति के संपर्क में आये कम से कम 20 व्‍यक्तियों का 72 घंटे के अंदर पता लगाने तथा गंभीर मामलों में पृथक आवास और शुरूआती उपचार की व्‍यवस्‍था करने की भी सलाह दी गई है। चिन्हित जिलों के उन इलाकों में निगरानी बढ़ाने तथा कंटेनमेंट का सख्‍ती से पालन करने को कहा गया है जहां मामले बढ़ रहे हैं।

हाल ही में केन्‍द्र सरकार ने महाराष्‍ट्र और पंजाब में बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोविड-19 के नियंत्रण और कंटेनमेंट उपायों में सहायता के लिए उच्‍चस्‍तरीय जन स्‍वास्‍थ्‍य दल इन राज्‍यों में भेजे थे। इससे पहले भी महाराष्‍ट्र, केरल, छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्‍मू कश्‍मीर में उच्‍चस्‍तरीय टीमें भेजी गईं।

देखें छतीसगढ़ में आज की जिलेवार स्थिति:

Related Articles

Back to top button