छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा हमारी फिल्म संस्कृति को मिलेगी नयी पहचान
रायपुर(khabar warrior)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्मकार मनोज वर्मा द्वारा निर्मित और निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘भूलन द मेज’ को क्षेत्रीय फिल्म केटेगरी में बेस्ट फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर उन्हें तथा फिल्म निर्माण से जुड़ी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लेखक संजीव बख्शी को भी बधाई दी है, जिनके उपन्यास ‘भूलन-कांदा ’ पर यह फिल्म आधारित है। बघेल ने कहा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ी साहित्य, कला और फिल्म निर्माण से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नयी पहचान मिली है।
हमारी फिल्म संस्कृति को मिलेगी नयी पहचानः कौशिक
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों की श्रेणी में फिल्म भूलन द मेज को राष्ट्रीय फिल्म पुरूस्कार प्राप्त हुआ है। राज्य निर्माण के बाद ये पहला अवसर है कि किसी फिल्म को यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से हमारी सिनेमा को नयी पहचान मिलेगी और फिल्म उद्योग को और बहेतर अवसर मिलेगा। नेेता प्रतिपक्ष कौशिक ने निर्देशक मनोज वर्मा सहित फिल्म निर्माण के जुड़े सारे टीम को बधाई दी है।



