कलेक्टर एवं तहसील कार्यालय में सेवानिवृत कर्मचारियों को दी गई विदाई

रायपुर(khabar warrior)- कलेक्टर कार्यालय रायपुर में पदस्थ गजानंद गाडगे वरिष्ठ लिपिक तथा तहसील कार्यालय रायपुर में पदस्थ बिहारी लाल नायक एवं कन्हैया ठाकुर अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर 31 मार्च को सेवा निवृत्त हुए। कोरोना काल में प्रोटोकाल का पालन करते हुए इन शासकीय सेवकों को ससम्मान् विदाई दी गई।
जिला कार्यालय रायपुर में बीसी साय, एनआर साहू ,अपर कलेक्टर यूएसअग्रवाल ,संयुक्त कलेक्टर, जगन्नाथ वर्मा मुकेश कोठारी डिप्टी कलेक्टर की उपस्थिति में गाडगे को शाल श्रीफल व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने किया। इसी प्रकार तहसील कार्यालय रायपुर में प्रणव सिंह अनुविभागीय अधिकारी अमित बेग, तहसीलदार रायपुर राकेश देवाॅगन, नायब तहसीलदारए की गरिमामय उपस्थिति में दोनों पटवारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन नीरज प्रताप सिंह ठाकुर महामंत्री ने किया । इस अवसर पर राजस्व पटवारी संध रायपुर जिला अध्यक्ष शिव साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।



