आईजी भी आए कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

बिलासपुर(khabar warrior)- प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। आम लोग तो क्या नेता मंत्री समेत राज्य के अफसर भी इसकी जद में आ रहे है। इसी बीच अब बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि “बुखार एवं जुकाम जैसे शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपने आप को आइसोलेट कर कल अपनी कोविड़-19 की जाँच कराई, जाँच में मेरी SARS-CoV-2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने प्राथमिक उपचार प्रारम्भ कर दिया है. मेरे संपर्क में आने वालों से निवेदन है कि वे स्वयं को क्वारंटाइन करते हुए अपनी जाँच करा ले”.
बुख़ार एवं जुकाम जैसे शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपने आप को आइसोलेट कर कल अपनी कोविड़-19 की जाँच कराई,जाँच में मेरी SARS-CoV-2 रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।प्राथमिक उपचार प्रारम्भ कर दिया है ।
मेरे संपर्क में आने वालों से निवेदन है कि वे स्वयं को क्वारंटाइन करते हुए अपनी जाँच करा ले— Ratan Lal Dangi,IPS (PMG) (@IpsDangi) April 13, 2021
अगर मरीज़ों की संख्या की बात करे तो बिलासपुर जिले में सोमवार को 829 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 30250 हो गया है। अच्छी बात यह है कि 24410 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 5576 है। कोरोना से अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है।



