छत्तीसगढ़
राज्य में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण की सभी तैय्यारी पूरी

भारत बायोटेक और सीरम इन्स्टिट्यूट को दिया 25-25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर टीकाकरण के संबंध में की चर्चा
रायपुर(khabar warrior)- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर चर्चा कर एक मई से होने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने covishield और covaxin वैक्सीन के लिये भारत बायोटेक और सीरम इन्स्टिट्यूट को 25 -25 लाख वैक्सीन का ऑर्डर किया जा चुका है । उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने टीकाकरण के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनायी हैं ।



