प्रदेश में काेराेना से अब तक 689 सरकारी कर्मचारियाें की हाे चुकी है माैत,

नवा रायपुर(khabar warrior)- प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की काेराेना से से हुई मौतों की संख्या अब तक 689 आई है। इस संख्या मे और इजाफा हाेने की संभावना है। इस संख्या का खुलासा, मंत्रालय काे विभिन्न विभागाें द्वारा साैंपी गई रिपाेर्ट में हुआ है।
पिछले वर्ष से कोरोना संक्रमण से मंत्रालय सहित प्रदेश के अन्य विभागों में ड्यूटी के दौरान तथा अन्य कारणों से काल कवलित होने वाले कर्मचारियों के परिवारजनों को सामान्य प्रशासन विभाग के नियमों को शिथिल करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने के लिए मंत्रालय कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिए जाते रहे हैं। जिसके कारण मंत्रालय में सामान्य प्रशासन विभाग ने बैठक आयोजित कर सभी विभागों से जानकारी मांगी थी।
54 विभागों से मांगी गई जानकारी में आज 36 विभागों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनियुक्ति सहित 6 कर्मचारियों की मौत कोरोना से मंत्रालय में हो चुकी है।
प्रदेश के अन्य विभागों से प्राप्त जानकारी में स्वास्थ विभाग के 42, स्कूल शिक्षा विभाग के 370 लोक निर्माण विभाग के 23 के अलावा अन्य 36 विभागों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक कोरोना से 689 कर्मचारियों की मौतें हो चुकी हैं। जबकि 13 विभागों की जानकारी आना शेष है।
मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कीर्तिवर्धन उपाध्याय के अनुसार मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश के जब आंकड़े आएंगे तब शायद मौतों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। उपाध्याय के अनुसार अनुकम्पा नियुक्ति के नियमों 10 प्रतिशत पदों के बंधन को समाप्त करना,तीन वर्ष की समयावधि को समाप्त करना,यदि सहायक ग्रेड तीन के पद खाली न हों तो सांख्येत्तर पद मानकर उन पदों पर तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति देने की मांग मंत्रालय कर्मचारी संघ पिछले एक वर्ष से मांग करता रहा है उनके अनुसार सरकार को जल्द ही कोई ऐतिहासिक निर्णय ले जिससे मृतक कर्मचारी के परिवार को भटकना न पड़े।



