सांसद-विधायक निधि से हुए लाखों रुपए जारी, कोरोना महामारी नियंत्रण में मिलेगी मदद

रायपुर(khabar warrrior)- कलेक्टर रायपुर ने रायपुर के सांसद और विधायकाें की निधि की अनुशंसा गई राशि की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस कड़ी में सांसद सुनील साेनी, विधायक बृजमाेहन अगऱवाल, धनेंद्र साहू और कुलदीप जुनेजा द्वारा लाखों रुपए की अनुशंसित निधि जारी की गई है। जो इस प्रकार है:
सांसद निधि से 20 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति
रायपुर सांसद सुनील सोनी की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने सांसद निधि अंतर्गत 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है।
उल्लेखनीय है कि जिला रायपुर के लोगों को एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने हेतु यह राशि जारी की गई है।जिसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पदाधिकारी रायपुर को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है।
विधायक बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर 25 लाख रुपए
विधानसभा क्षेत्र रायपुर नगर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत 25 लाख
की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है ।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल रायपुर में वेंटीलेटर,ऑक्सीजन मशीन व अन्य कोरोना नियंत्रण डिवाइस खरीदने एवं लोक कल्याण में उपयोग हेतु यह प्रशासकीय स्वीकृतिजारी की गई है। जिसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायपुर को बनाया गया है।
विधायक धनेंद्र साहू के अनुशंसा पर 12लाख रुपए
विधानसभा क्षेत्र अभनपुरके विधायक श्री धनेंद्र साहू की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत 12 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है ।
जारी प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभनपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा में एक-एक एंबुलेंस वाहन क्रय करने हेतु ₹6 लाख रुपए के मान से 12 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।जिसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को बनाया गया है।
विधायक कुलदीप जुनेजा के अनुशंसा पर 30लाख रुपए
विधानसभा क्षेत्र रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत 30 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है ।
जारी प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार दो वेंटीलेटर खरीदने हेतु 20 लाख रुपए ,ऑक्सीजन मशीन क्रय करने हेतु4 लाख तथा एक एंबुलेंस वैन क्रय करने हेतु ₹6लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है जिसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायपुर को बनाया गया है।



