छत्तीसगढ़

104 हेल्प लाइन नंबर को वन स्टॉप साल्युशन बनाने की तैयारी, सभी शंकाओं का किया जाएगा समाधान

रायपुर(khabar warrior)- राज्य में कोविड19 के नियंत्रण एवं बचाव के लिए 104 हेल्प लाइन नंबर को वन स्टॉप साल्युशन के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा है। इस टोल फ्री नंबर में कई लाइने रहेंगी और किसी भी मरीज या उनके परिजन का कॉल आने पर उनकी सभी शंकाओं, समस्याओं का समाधान उसी समय किया जाएगा। यदि उसी समय मरीज की समस्याओं का हल नहीं निकल पा रहा है तो उसे बाद में कॉल बैक करने का प्रावधान रखा गया है। इसके लिए सेंटर में सभी ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ऑपरेटरों का काम केवल कॉल रिसिव कर कॉल ट्रांसफर करना नहीं होगा। बल्कि मरीज के प्रश्नों का संतोषप्रद तरीके से उत्तर देना होगा। इस कॉल सेंटर में कोरोना संक्रमण संबंधी सभी जानकारी जैसे होम आइसोलेशन, अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता या होम आइसोलेशन में तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया , एम्बुलेंस की व्यवस्था और ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल आदि की सभी जानकारी रहेगी।

मार्च माह में 104 नम्बर में कोविड की जानकारी, वेक्सीनेशन, होम आईसोलेशन अस्पताल में भर्ती करने के सबंध में 22 हजार से अधिक कॉल रिसीव किए गए। इसी प्रकार अप्रैल माह में इन्हीं जानकारियों के लिए 78हजार से अधिक कॉल किए गए।

Related Articles

Back to top button