छत्तीसगढ़

रसमड़ा स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन आरंभ

दुर्ग(khabar warrior)- ग्राम पंचायत रसमड़ा अंतर्गत स्थित स्वास्थ्य केंद्र में 18 से 44 वर्ष के उम्र वाले व्यक्तियों को टीकाकरण लगना आरंभ हो चुका है इसी कड़ी में ग्राम के सरपंच ममता भागवत साहू, उपसरपंच नंदकुमार साहू व सरपंच प्रतिनिधि भागवत साहू ने टीकाकरण की प्रथम खुराक ली और ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए संयुक्त रुप से केंद्र में सर्वप्रथम टीका लगवाया।

सरपंच ममता भागवत साहू ने कहा कि आज भी ग्रामीणों में टीकाकरण को लेकर कई भ्रांतियां हैं और अफवाहें फैलाई जा रही है इसीलिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाना आवश्यक है। और यह टीका प्रभावी होने के साथ-साथ सुरक्षित है इसीलिए आगे से आकर हम जनप्रतिनिधियों ने टीकाकरण करवाया है।

ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवा कर अपने आप को कोरोना के गंभीर लक्षणों से मुक्त करें। वही जनपद सदस्य अजय वैष्णव ने अपने टीकाकरण का दूसरा डोज पूर्ण किया। वैष्णव ने कहा कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है लेकिन सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग भी उतना ही जरूरी है। और अफवाह से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button