छत्तीसगढ़

गंगा-जमुनी तहजीब वाले गांव में ईद पर्व भी मनेगी कोविड प्रोटोकॉल के तहत

दुर्ग(khabar warrior)- समीपस्थ ग्राम मचांदुर में ईद पर्व मनाए जाने को लेकर उतई थाना एवं मचांदुर पुलिस चौकी के द्वारा मुस्लिम समाज के लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुवे त्योहार मनाने की जानकारी दी गई।

बैठक में सर्वप्रथम कोरोना एवं लॉकडाउन- के तहत जारी दिशा-निर्देशों और प्रतिबंधों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशासनिक बाध्यताओं से सबको अवगत कराया गया। इस वैश्विक महामारी से जब देश ही नहीं विश्व जूझ रहा है तो निर्धारित धार्मिक कार्य व आयोजन अपने-अपने घरों से ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। धर्मावंलबियों द्वारा ईदगाह में एकत्रित होकर नमाज न पढ़ने की बजाय अपने अपने घरों में नमाज अता शारीरिक दूरी के बीच करने की हिदायत दी गई।

अलग-अलग स्थानों पर इसी निर्धारित संख्या में नमाज अदा करें कोरोना महामारी के तहत देश भर में जारी लॉकडाउन के तहत सभी प्रकार के धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध है। लॉक डाउन में जारी कानूनी दिशा-निर्देशों एवं जागरूकता के तहत सभी धर्मावलंबी अपने-अपने घरों में नमाज अदा करते हुए ईद पर्व मनाएंगे।

पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम ने कहा है की मस्जिद में सिर्फ 5 लोग ही नमाज पढ़ेंगे बाकि लोग अपने अपने घर में ही नमाज करेंगें आज के इस शांति बैठक में उतई थाना एसआई भूपेंद्र ओगरे,मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम,मचांदुर सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, पंच प्रवीण कुमार यदु, दाऊद खान, रहेमुदिन कुरैशी, नवाब खान, असलम खान,महमूद खान, पीर बेग, सज्जाद खान,गीतुराज, आरक्षक रघुवीर सिंह कँवर, आकाश तिवारी, नारायण ठाकुर, पवन साहू, प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button