छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का एक और जिले में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ये दुकानों की दी गई राहत

जगदलपुर(khabar warrior)- प्रदेश में कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन मददगार साबित हो रहा है। लॉकडाउन के कारण प्रदेश में कोरोना की रफ्तार में कमी देखने को मिल रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि जगदलपुर में भी 31 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। 50% स्टाफ रोटेशन के साथ कार्यालय भी खोले जाएंगे।

आम लोगों के लिए दफ्तर नहीं खुलेंगे। किराना, दूध, आटा चक्की, डेयरी और मटन-चिकन की दुकानों को राहत दी गई है। सुबह 6 से 3 बजे तक के लिए दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।

छत्तीसगढ़ के जिलों में लॉकडाउन:-

रायपुर- 31 मई सुबह 6 बजे तक
धमतरी- 31 मई रात 12 बजे तक
महासमुंद- 31 मई सुबह 6 बजे तक
बलौदाबाजार- 24 मई सुबह 6 बजे तक
दुर्ग- 31 मई रात 12 बजे तक
राजनांदगांव- 31 मई रात 10 बजे तक
बेमेतरा- 31 मई सुबह 6 बजे तक
बालोद- 31 मई सुबह 6 बजे तक
बिलासपुर- 24 मई रात 12 बजे तक
रायगढ़- 31 मई रात 12 बजे तक
कोरबा- 31 मई सुबह 6 बजे तक
मुंगेली- 31 मई रात 12 बजे तक
पेड्रा- 31 मई सुबह 6 बजे तक
अंबिकापुर- 31 मई रात 12 बजे तक
जशपुर- 23 मई रात 12 बजे तक
कोरिया- 31 मई सुबह 6 बजे तक
बलरामपुर- 23 मई रात 12 बजे तक
सूरजपुर- 31 मई रात 12 बजे तक
दंतेवाड़ा- 31 मई रात 12 बजे तक
कोंडागांव- 31 मई सुबह 6 बजे तक
कांकेर- 1 जून सुबह 6 बजे तक
बीजापुर- 1 जून सुबह 6 तक

Related Articles

Back to top button