‘यास’ तूफान ने बंगाल में मचाई तबाही, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भी दिख रहा असर

रायपुर(khabar warrior)- ‘यास’ तूफान के साथ बंगाल में भूकंप ने दस्तक दी है। जलपाईगुड़ी में बुधवार दोपहर के समय 3.8 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया। इसका एपिसेंटर मालबाजार में 5 किलोमीटर गहराई पर बताया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के बाद हावड़ा में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बेलूर मठ के अंदर भर गया है। तूफान चक्रवात ‘यास’ ओडिशा के बालासोर में तूफान आने के चलते जशपुर और सरगुजा के आस पास क्षेत्र में तेज हवाके साथ बारिश हो रही है। तूफान चक्रवात ‘यास’ ओडिशा के बालासोर में दस्तक दे चुका है।
इस वक्त यहां समुद्र में लहरें 4 से 6 मीटर तक ऊपर उठ रही हैं। सुबह 10-11 बजे के बीच ओडिशा के तट से टकराने का अनुमान लगाया गया था। उस दौरान हवा की रफ्तार 155 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार यास नाम का ये तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान जब तट से टकराएगा तो उस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
वही साइक्लोन यास ओडिशा के समुद्री तट तक पहुंचने के बाद अब राज्य के दक्षिण में बालासोर की ओर बढ़ रहा है। चक्रवाती तूफान यास का लैंडफॉल जारी है। बंगाल और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी यास तूफान को लेकर अलर्ट जारी है। चक्रवाती तूफान यास से ओडिशा के भद्रक और बालासोर में सबसे ज्यादा तबाही की आशंका है। भीषण चक्रवाती तूफान यास के प्रभाव से ओडिशा-बंगाल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। ओडिशा के रिहायशी इलाकों में समंदर का पानी घुस गया तो वहीं बंगाल में हल्दिया पोर्ट में भी पानी का कहर दिखाई दे रहा है।

वही लालपुर मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एच चंद्रा ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मुख्य रूप से सरगुजा और जशपुर जिले और उसके आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार में हवा तूफान के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई गई थी। वही जशपुर और आसपास के जिले में भी भारी बारिश की सभावन जताई थी जो सरगुजा और जशपुर में बारिश देखने को मिल रही है। बता दें कि तूफान चक्रवात यास ओडिशा के बालासोर में दस्तक दिया जिसके चलते जशपुर में बारिश हो रही है।



