छत्तीसगढ़

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आर.एच.ओ.एफ.को हटाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, हुए लामबन्द

कांकेर (खबर वारियर) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टिकी होती है और वहां पदस्थ स्वास्थय कर्मियों से ग्रामीणों का सीधा संपर्क भी होता है। किसी-किसी की सेवा भाव से लोग इतने प्रभावित हो जाते हैं या उनके सेवा भाव का असर लोगों पर इतना हो जाता है कि वे उनको अपने से दूर जाने नहीं देना चाहते ।

ऐसा ही वाकया उत्तर बस्तर कांकेर के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के प्रा.स्वा.केंद्र बड़गांव में सामने आया है।और यह तब हुआ जब वर्तमान में प्रा.स्वा.केंद्र बड़गांव में कार्यरत आर.एच.ओ.एफ. अनिला उइके को हाल ही में उनके मूल पदस्थापना स्थल उप स्वास्थ्य केंद्र मण्डगांव में जाकर कार्य करने का आदेश खंड चिकित्सा अधिकारी कोयलीबेड़ा द्वारा दिया गया।

उक्त आदेश का ग्राम पंचायत बड़गांव के उपसरपंच के नेतृत्व में स्थानीय जन प्रतिनिधियों व ग्रमीणों ने खुलकर विरोध जताते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन एक ज्ञापन सौंप कर स्थानांतरण आदेश को रद्द करते हुए आर.एच.ओ.एफ. की सेवा को यथावत रखने की मांग की है।और व्यवस्था पूर्ववत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में बड़गांव के उप सरपंच कर्ण सिंह के सांथ दुर्गा पाल,सोमजी कोमरा, छोटानन्द उइके, गावड़े,नरेंद्र व जनिहा लाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button