राजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता एवं अध्यक्षा सेक्रो राधा गुप्ता ने किया वृक्षारोपण

रायपुर(khabar warrior)- प्रतिवर्ष 05 जून को संपूर्ण राष्ट्र में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है । इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेको कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है ।

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक, श्याम सुंदर गुप्ता एवं अध्यक्षा सेक्रो, राधा गुप्ता ने डब्ल्यू आर एस कॉलोनी, रायपुर में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित रहे एवं वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया। आज डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में लगभग 300 पौधे लगाये गए जिसमे फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधे लगाये। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर जारी की गई दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए प्रकृति की हरियाली की बढ़ोत्तरी हेतु वृक्षरोपण का किया गया।

Related Articles

Back to top button