कर्मचारियों की कोषालय से जुड़ी समस्या को लेकर प्रतिनिधि मण्डल ने की अधिकारियों से मुलाकात

रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संध का एक प्रतिनिधि मण्डल रायपुर राजधानी स्थित संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय में भेंट कर लाॅक डाउन के दौरान के प्रदेश के कर्मचारियों के पदोन्नति, सेवानिवृत्ति व निधन उपरांत पेंशन प्रकरणों के निराकरणष् सेवा सत्यापन हेतु धमतरी जिले के कर्मचारियों के साथ समस्याओं के संबंध में चर्चा किया।
संध के प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा एवं कार्यकारी प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया है कि धमतरी जिले के कर्मचारियों के सेवा सत्यापन, सेवा निवृत्ति व पदोन्नति संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु सोवा पुस्तिका जाॅच उपरांत सेवा सत्यापन हेतु भेजा गया था, जो लाॅकडाउन के कारण निराकरण नहीं हो पाया था। इन समस्याओं से कोषालय के संयुक्त संचालक को चर्चा कर निराकरण हेतु पहल किया गया।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, धमतरी अध्यक्ष कृष्णा साहू कोषाध्यक्ष नंद कुमार साहू, दीपक शर्मा, आदि शामिल थे। उच्च अधिकारियों ने समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन संध प्रतिनिधियां को दिया।



