पद्मश्री से सम्मानित महान संगीतकार पारास्सला बी पोनम्मल का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

तिरूवनंतपुरम(khabar warrior)- संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। पद्मश्री से सम्मानित महान संगीतकार पारास्सला बी पोनम्मल का निधन हो गया है। इनके निधन के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने गहरा शोक जताया है। पिछले आठ दशकों से शास्त्रीय संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाली पारास्सला बी पोनम्मल का वलियासाला स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया है। 96 साल की थी और पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थी । मुख्यमंत्री येदयुरप्पा ने उनके निधन पर शोक जताते हुए संगीत जगत को बड़ी क्षति बताया है।
कार्नेटिक संगीत में निपुण, पोनम्मल एक ऐसी संगीतकार थीं, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत में लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ा था और 1940 के दशक के दौरान यहां के ऐतिहासिक स्वाति थिरुनल कॉलेज आॅफ म्यूजिक में दाखिला लेने वाली पहली छात्रा बनीं।
यहां के कोट्टनहिल बालिका विद्यालय में संगीत शिक्षक के तौर पर करियर शुरू करने से पहले उन्होंने वहां से गाना भूषणम एवं गाना प्रवीण का पाठ्यक्रम पहले रैंक के साथ पूरा किया था। पोनम्मल ने स्वाति थिरुनल कॉलेज की पहली महिला संकाय और प्रसिद्ध आरएलवी कॉलेज आॅफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स, त्रिपुनिथुरा की पहली महिला प्राचार्य बनकर इतिहास रचा।
आठ दशक की लंबी संगीत यात्रा के दौरान सैकड़ों संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा, उन्होंने कुछ उत्कृष्ट संगीतकारों को अपना शिष्य बनाकर उन्हें संगीतकार के रूप में ढाला।पोनम्मल को 2017 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया और इसके अलावा उन्होंने कई अन्य पुरस्कार जीते । महान संगीतकार के परिवार में दो बेटे डी महादेवन एवं डी सुब्रमनियन हैं । उनके पति देवनायकम अय्यर, एक बेटे और एक बेटी की मौत हो गई है ।
You can also buy essays online for private applications, for example
A research https://www.affordable-papers.net/ paper writer job may not need the exact same amount of additional courses.
when a individual has a private job, or even for your business.



