छत्तीसगढ़

अ‍ॅनलॉक में मिली बड़ी राहत, सप्ताह में सातों दिन खुलेंगी दुकानें, शराब को लेकर ये गाइडलाइन

रायपुर(khabar warrior)- कोरोना का ग्राफ घटते ही प्रदेश के जिले अ‍ॅनलॉक में राहतों की ओर बढ़ रहे हैं। महासमुंद जिले में अब सप्ताह में सातों दिन रात्रि 8 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। इसकी नई आदेश महासमुंद कलेक्टर ने जारी कर दिया है। जारी आदेश में शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

आपकों बता दें कि कलेक्टर ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए रात आठ बजे तक दुकानों को खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान सभी अस्थायी, स्थायी दुकानें, शापिंग मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सुपर मार्केट, बाजार, फल, सब्जी की दुकानें, शराब दुकान, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क, जिम रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले में नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी छोड़कर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। वहीं जिले के सभी धार्मिक स्थलों को कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई है। इस नियम के तहत एक साथ पांच लोग मंदिरों में आ-जा सकेंगे।

बता दें कि इसके पहले राजधानी रायपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी करते हुए अ‍ॅनलॉक में छूट प्रदान की है। अब सभी व्यापार हफ्ते के पूरे 7 दिन तक रात्रि 8 बजे तक खुलेगा।

Related Articles

Back to top button