राजधानी

राजधानी में वैक्सीनेशन अभियान को मिलेगा धर्म प्रमुखों का सहयोग, महापौर ढेबर ने ली बैठक

रायपुर(khabar warrior)- कोरोना वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए अब रायपुर नगर निगम ने कमर कस ली है. इस वैक्सीनेशन अभियान को और मजबूत करने के लिए महापौर एजाज ढेबर ने धर्म प्रमुखों के साथ बैठक की. नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में आयोजित इस बैठक में महापौर ढेबर धर्म प्रमुखों से वैक्सीनेशन लोगों को जागरूक करने की अपील की.

बैठक में महापौर ढेबर ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में सभी धर्म के लोगों ने समाज के बेहतरी के लिए काम किया है. अब इसे खत्म करने के लिए अब एक बार फिर सभी को आगे आना होगा. उन्होनें समाज के प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र की जनता को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के लिए आगे आएं.

अब तक लगे 90 लाख से ज्यादा डोज

बता दे कि प्रदेश में रविवार को 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई. इसके लिए राज्य में 4027 केंद्र बनाए गए थे. राज्य में अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 22 लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम डोज, 63934 को दूसरी डोज लगाई गई. 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871 को दूसरी डोज दी गई. आज की स्थिति में प्रदेश में 8 लाख 32 हजार 670 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button