“अहा एकदम नवा हे” – बोलकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

शासकीय प्राथमिक शाला, चन्दनीडीह में चरामेति फाउंडेशन ने विकास उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य में वितरित किए नये कपडे
रायपुर(khabar warrior)- चरामेति फाउंडेशन के सेवा कार्य न केवल वंदनीय है अपितु प्रेरणादायी भी। शासकीय प्राथमिक शाला चन्दनीडीह मे नये शर्ट, फ्रोक वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने इस अवसर को अपने लिए अविस्मरणीय भी बताया।
संस्था के राजेन्द्र ओझा ने बताया कि राजेश ठाकुर, पार्षद – संत रविदास वार्ड की अध्यक्षता एवं जितेन्द्र दोशी, प्रांतीय अध्यक्ष, कैट, मृणालिका ओझा, अध्यक्ष, नारायणी साहित्यिक संस्थान, महेश देवांगन, अध्यक्ष, शाला प्रबंध समिति के विशेष आतिथ्य में संपन्न उक्त कार्यक्रम में 100 से ज्यादा बच्चों को नये वस्त्र वितरित किये गए, जिसे पाकर बच्चों के चेहरों पर हंसी छा गई। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था बच्चों के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करते रहती हैं। डॉ मृणालिका ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।

उक्त सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम संतोष कोसरिया, अध्यक्ष, शाला प्रबंध समिति, माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानेश झा, शाला की पधान पाठक आरती वालिम्बे सहित अन्य समस्त शालेय स्टाफ, ए पी सिंग, निरू किरण त्रिवेदी – बेंगलूर, डी जे त्रिवेदी – राजकोट गुजरात, स्व राजेन्द्र पटेल के मित्र, विजय भाई व्यास, पी एन सोलंकी, धनश्याम सराठे, भोपाल, अश्वीन भाई बाटविया, रमेश शर्मा, जयंत जोशी, महेंद्र राठोड, प्रकाश भाई कोटक, जितेन्द्र भट्ट, राजेश चौहान, नितिन जैन, प्रेम प्रकाश साहू, सुधीर शर्मा, अभिनव मिश्रा, प्रधान पाठक, चंद्र शेखर गोस्वामी, रोशन बहादुर, डॉ कमल मानिकपुरी, डिम्पल, लालिमा साहू आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।



