निलंबित IPS अफसर जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर ACB, EOW की कार्रवाई, जब्त सामानों की हो रही जांच

रायपुर(khabar warrior)- ACB और EOW रेड में भारी मात्रा में अवैध संपत्ति का खुलासा होने के बाद IPS अधिकारी जीपी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में महानदी भवन स्थित गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। ज्ञात हो कि ACB और EOW ने जीपी सिंह के 15 ठिकानों पर दबिश दी थी, जिसके बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ था। ACB और EOW की कार्रवाई तीन दिन तक चली थी।
इस दौरान टीम ने DVR, मल्टी फोन हीयरिंग और रिकॉर्डिंग मशीन नहीं जब्त नहीं हुई है। जिसकी तलाशी टीम कर रही है। मशीन की तलाश में एसीबी की एक टीम रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में कारोबारियों के यहां दबिश देकर छापामारी की। इसके साथ ही बीती रात जीपी सिंह के कई करीबियों के यहां भी छापामार कार्रवाई की गई।
बता दें कि जीपी सिंह के अलग अलग ठिकानों पर एसीबी के छापे में 10 करोड़ रुपए से अधिक की चल अचल संपत्ति का पता चला है। इसके अलावा 2 किलो सोना मिला है। साथ ही छापेमारी में 16 लाख रुपया नगद बरामद हुआ है। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। जिसकी जांच अभी की जा रही है।
एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने जीपी सिंह से संबंधित लोगों के यहां भी छापेमारी की गई, जिसमें अलग अलग बैंक खाते, बीमा कंपनी के दस्तावेज, बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लेनदेने के कागजात मिले हैं। इसके अलावा शेयर और म्यूचुअल फंड में भी बड़ी मात्रा में निवेश की जानकारी मिली है।



