राजधानी

गोल बाजार के व्यापारियों के पास होगी खुद की दुकानें, 2 महीनों के भीतर होगी रजिस्ट्री

रायपुर(khabar warrior)- गोल बाजार के व्यापारियों के पास जल्द ही खुद की दुकानें होगीं। 2 महीनों के भीतर रजिस्ट्री का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इस बात कि जानकारी महापौर एजाज ढेबर ने दी है।

महापौर ढेबर ने कहा कि गोल बाजार एक ऐतिहासिक निर्णय और जो कि अंतिम स्टेज पर पहुंच चुका है। इसे सामान्य सभा में सर्व सहमति से पास भी किया गया है। महापौर ने कहा कि व्यापारी और निगम के बीच जो भी विसंगतियां हैं उन्हें दूर करने के लिए बैठक बुलाई गई।

आने वाले दिनों में रजिस्ट्री के माध्यम से व्यापारियों को उनकी खुद की दुकान देने का कार्य किया जाएगा। महापौर ने कहा कि जो भी व्यापारी के अंदर कोई सवाल है या फिर कोई जिज्ञासा है वह आज सामने आकर अपनी बातों को रख रहा है।

उनका कहना है कि वह भी निगम के इस फैसले का समर्थन करते हैं. और तो और उन्हें दो परसेंट में उन्हें खुद की दुकान मिल रही है. जिसे उन्हें आने वाले 2 महीनों के अंदर दे दिया जाएगा।

बता दें कि नगर निगम रायपुर में महापौर एजाज ढेबर के नेतृत्व में गोल बाजार स्थित व्यापारियों की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में गोल बाजार के सभी व्यापारी सहित एमआईसी सदस्य ज्ञानेंश शर्मा, नगर निगम कमिश्नर मौजूद रहे। बैठक के माध्यम से आने वाले दिनों में गोल बाजार से व्यापारियों के पास उनकी खुद की दुकानें हो इसको लेकर चर्चा की गई। इस सराहनीय पहल के लिए व्यापारियों ने महापौर एजाज ढेबर का आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button