छत्तीसगढ़

पत्रकार आर.के.गांधी ने उत्कृष्टता पुरस्कार में प्राप्त 21 हजार रूपए की राशि दी मुख्यमंत्री सहायता कोष में

रायपुर(khabar warrior)- साधना न्यूज के स्टेट हेड आर. के. गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा संसदीय रिपोर्टिंग के लिए उन्हें उत्कृष्ट इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार के रूप में प्राप्त सम्मान राशि 21 हजार रूपए को छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करायी गयी है।

गांधी ने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 प्रबंधन हेतु लिए गए दूरगामी फैसलों का निश्चित ही अच्छा परिणाम आगे भी देखने को मिलेगा। उन्होंने कोविड-19 से बचाव के इस पुनीत कार्य हेतु विधानसभा उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में प्राप्त राशि 21 हजार रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान की है।

Related Articles

Back to top button