फेडरेशन के आव्हान पर 03 सितंबर को प्रस्तावित प्रान्तव्यापी सामूहिक अवकाश आंदोलन के लिए राजधानी के मंत्रालय, संचालनालय, नगर निगम,सहित विभिन्न कार्यालयों, शालाओं के जनसंपर्क में मिला समर्थन,परीक्षा की तिथियां भी बढ़ी

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 03 सितंबर को प्रस्तावित प्रान्तव्यापी सामूहिक अवकाश आंदोलन के कारण छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने परीक्षा तिथीयों को आगे बढ़ाया है। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समग्र शिक्षा द्वारा बेस लाइन आंकलन समय सारिणी की तिथियों को 03 सितंबर से आगे बढ़ा दिया गया है।
बुधवार को राजधानी स्थित अनेक शासकीय कार्यालयों, शालाओं में आकस्मिक अवकाश आवेदन पत्र भरवाएं गए। मंत्रालय संचालनालय में भी आंदोलन की सफलता के जनसंपर्क किया गया।

छग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, छग.लधु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संध के प्रांताध्यक्ष बिन्देश्वर राम रौतिया, वाहन चालक संध अध्यक्ष मनीष ठाकुर, ने बताया है कि ‘‘कलम रख-काम बंद आंदोलन‘‘ के तहत 03 सितंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश आंदोलन अपनी सफलता के चरमसीमा की ओर अग्रसर है। मंत्रालय संचालनालय में फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में व्यापक जनसंपर्क अभियान किया गया।
आंदोलन में प्रदेश के समस्त जिला, तहसील, विकासखण्डों के शासकीय सेवक जो विगत् 02 वर्षो से मंहगाई भत्ता से वंचित है, वे सभी अपने-अपने संगठन-झण्डा-डंडा का त्याग कर इस महायज्ञ में आहूत देने तत्पर है। मंत्रालय, संचालनालय, लधु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संध, वाहन चालक याॅत्रिक कर्मचारी संध, रविशंकर विद्यालय कर्मचारी संध, नगर निगम कर्मचारी महासंध, क्रांतिकारी कोरोना योद्वा संध, छत्तीसगढ़ डाटा एट्री आपरेटर संध, पर्यअन एवं संस्कृति विभाग, निगम मण्डल कर्मचारी महासंध, छग.स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन लि. कर्मचारी संध, राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संध, प्रदेश संयुक्त शिक्षक संध, सहायक शिक्षक फेडरेशन, शारीरिक शिक्षा शिक्षक संध, छग. क्रांतिकारी एवं एल.बी. संध, शालेय प्रधान पाठक संध, राज्य अभियोजन अधिकारी संध, पंजीयक एवं मुद्रांक अधिकारी कर्मचारी संध, राज्य उपभोक्ता निकाय प्रतिपोषण आयोग कर्मचाारी संध, मानवाधिकारी आयोग कर्मचारी संध, प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संध, नगरीय निकाय कर्मचारी महासंध, ने अपने कर्मचारियों अधिकारियों को आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
प्रदेश के लधु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संध एवं वाहन चालक संध भी सामूहिक अवकाश पर रहेगें सभी संगठन प्रातः 10.30 बजे अपने-अपने कार्यालयों में एकत्र होकर, वाहन रैली के रूप में बुढ़ातालाब धरना स्थल की ओर कूच करेगा।
आज राजधानी स्थित कार्यालयों में फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा, संभागीय संयोजक अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, बी.पी.कुरील, सी.एल.दुबे, दिनेश मिश्रा, नरेश वाढ़ेर, आदि ने लोक निर्माण विभाग, विक्रय कर, लोक स्वास्थ याॅत्रिकी कार्यालय में जनसंपर्क किया।
नगर निगम में अजय वर्मा, संतोष पाण्डेय, महेन्द्र गढ़ेवाल, रमेश साहू के नेतृत्व में अवकाश आवेदन आयुक्त नगर निगम रायपुर को सौपा गया। इसी प्रकार लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग में सुरेन्द्र त्रिपाठी, आलोक जाधव, विक्रय क्रय विभाग में गौतम हाजरा, अक्की कश्यप, पिताम्बर ठाकुर, अमरेन्द्र झा, सिविल सप्लाइज में डी.एल.चैधरी, के नेतृत्व में अवकाश आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यशवंत वर्मा, ए.के.डोए, दीपक झा के नेतृत्व में नारेबाजी कर आवेदन भरवाएं गए।

रविशंकर विश्व विद्यालय कर्मचारी संध अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं महासचिव प्रदीप मिश्रा के साथ अवकाश आवेदन प्रस्तुत किए गए। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग में डाॅ. अरूंधति परिहार, संजय झड़बड़े के साथ नारेबाजी कर अवकाश आवेदन प्रस्तुत कराये गये।
महासमुंद व रायगढ़ जिले में संजय सिंग, बिन्देश्वर राम रौतिया, गरियाबंद जिले का दौरा अजय तिवारी, उमेश मुदलियार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। दुर्ग जिले का दौरा महासचिव आर.के.रिछारिया एवं सचिव राजेश चटर्जी, संयोजक विजय लहरे तथा बेमेतरा जिलेे का दौरा यशवंत वर्मा, सत्येन्द्र देवाॅगन के साथ सम्पन्न हुआ।
मंत्रालय संचालनालय का नेतृत्व संयोजक कमल वर्मा, रामसागर कोसले के द्वारा किया जा रहा है। गुरूवार 02 सितंबर संध्या तक समस्त वाहन चालक व कार्यालयों शालाओं के चाबी जिम्मेदार अधिकारियों को सौप दिया जावेगा।
फेडरेशन के प्रवक्ता बी.पी.शर्मा, सतीश मिश्रा, पंकज पाण्डेय, चन्द्रशेखर तिवारी, राकेश शर्मा, अश्वनी चेलक, प्रशांत दुबे, नीरज प्रतापसिंह, अश्वनी वर्मा, डी.एस.भारद्वाज, आर.एन.ध्रुव, दिदेश रायकवार, सत्यदेव वर्मा, हरिमोहन सिंह, होरीलाल छेद्इया, एन.एच. खाॅन, दिलीप झा, रमेश ठाकुर, जिला संयोजक इदरीश खाॅन, एम.एल.चन्द्राकर, संजय शर्मा, ओंकार प्रसाद वर्मा, टार्जन गुप्ता, शंकर वराठे, श्रीमती रंजना ठाकुर, गोपाल प्रसाद साहू, कौशल अग्रवाल, हेमंत साहू, अतुल दुबे, हुमेश्वर जायसवाल, गंगाराम धींवर, आदि नेताओं ने आज संध्या कार्यालय प्रमुखों को अवकाश आवेदन प्रस्तुत कर देने की अपील की है।



