सरकारी कर्मचारियों के “कलम बंद-काम बंद” हड़ताल से कार्यालयों में कामकाज रहा ठप्प

रायपुर:(खबर वारियर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर रायपुर जिला के सभी कार्यालय एवं स्कूल बंद रहे। इंद्रावती भवन, नवा रायपुर स्थित समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालय,कलेक्टर कार्यालय, आबकारी विभाग, संभाग/जिला कोषालय, नगर निगम भिलाई/दुर्ग,वाणिज्य कर,जिला पंजीयक,जिला शिक्षा विभाग,स्वास्थ विभाग,वन विभाग, महिला बाल विकास विभाग,लोक निर्माण विभाग, समस्त स्कूल,जिला रोजगार,पी एच ई विभाग,जल संसाधन विभाग, राजस्व विभाग,पंचायत विभाग, कृषि विभाग,पंजीयक कार्यालय,खाद्य विभाग, निर्वाचन कार्यालय,तहसील कार्यालय, जिला पंचायत,उद्योग विभाग,आर ई एस विभाग,श्रम विभाग,श्रम न्यायालय,जिला आयुर्वेदिक कार्यालय एवं आर टी ओ जैसे प्रमुख कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा।
प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन का प्रभाव प्रदेश के समस्त जिलें , ब्लॉक एवम् तहसील देखने को मिला।इन कार्यालयों में कामकाज पूर्णतः बंद रहा।

इंद्रावती भवन में पहली बार एक भी शासकीय सेवक कार्यालय नहीं पहुंचे। भवन में सन्नाटा छाया रहा।भवन को बंद कराने कर्मचारी नेता कमल वर्मा,रामसागर कौशले, तिलक शोरी, सत्येंद्र देवांगन, संतोष वर्मा, आलोक वशिष्ट, दी पी टावरी, युगल वर्मा, अविनाश तिवारी,आशीष ठाकुर, भोला पटेल, देवाशीष दास, आर एन पटेल,महेंद्र साहू आदि सक्रिय रहे।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा,महामंत्री राजीव रिछारिया, प्रवक्ता विजय झा,बी पी शर्मा ने बताया कि हड़ताल में 178 नगरीय प्रशासन कार्यालय के कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया। इंद्रावती भवन में पहली बार एक भी शासकीय सेवक कार्यालय नहीं पहुंचे। भवन में सन्नाटा छाया रहा।
भवन को बंद कराने कर्मचारी नेता कमल वर्मा,रामसागर कौशले, तिलक शोरी, सत्येंद्र देवांगन, संतोष वर्मा, आलोक वशिष्ट, दी पी टावरी, युगल वर्मा, अविनाश तिवारी,आशीष ठाकुर, भोला पटेल, देवाशीष दास, आर एन पटेल,महेंद्र साहू आदि सक्रिय रहे।वक्ताओं ने राज्य शासन को कर्मचारी हित मे देय तिथि से 28 % महँगाई भत्ता देने पर जोर दिया।
हड़ताल में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अवकाश आवेदन जमा कर कर्मचारी न्याय सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज किया। फेडरेशन के 14 सूत्रीय माँगपत्र में लंबित माँगो के समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी कर राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण नीति के विरूद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया।
न्याय सभा को चंद्रशेखर तिवारी, आर के रिछारिया, संजय सिंह, विंदेश्वर रौतिया,पंकज पांडे, यशवंत वर्मा, अजय तिवारी, केदार जैन, तुलसी साहू, सुनील नायक आदि ने संबोधित किया।



