छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के पदक विजेता खिलाड़ियों का नवंबर में नूरसुल्तान कजाकिस्तान में होगा मुकाबला

भिलाई नगर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने इंडियन ओपन M.M.A राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पांच कांस्य पदक अर्जित किए। जूनियर वर्ग में वाई अंकित नें बैंटम वेट में स्वर्ण पदक, ओवैस नें लाइट हैवीवेट में स्वर्ण पदक तथा जूनियर वर्ग के क्षितिज यादव नें फ्लाई वेट में कांस्य पदक अर्जित किया।
सीनियर वर्ग में प्रियंजन साहनी लाइट हैवीवेट में तथा मोहित अग्रवाल नें हैवीवेट में स्वर्ण पदक। वहीं मयूर चंद्र प्रसाद ने लाइटवेट में आकाश यादव नें वेंटम वेट में तथा धनुष सिंह नें वेल्टरवेट में कांस्य पदक हासिल किया।
सीनियर महिला वर्ग की फ्लाई वेट कैटेगरी में मुस्कान रात्रे ने कांस्य पदक अर्जित किया।
प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा इंदौर में 10/ 9/ 2021 से 12/09/2021 को संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में 23 राज्यों की टीमों ने भागीदारी निभाई, जिसमें प्रथम स्थान में मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर तमिलनाडु तथा तीसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ रहा। देश के सर्वोच्च 300 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के मयूर चंद्र प्रसाद, प्रियांजन साहनी, ईशान कुमार , मोहित अग्रवाल आकाश यादव तथा मुस्कान रात्रि का चयन हुआ।
यह वर्ल्ड चैंपियनशिप नूरसुल्तान कजाखस्तान में नवंबर माह में होना तय है, जिसका नेतृत्व एम एम ए इंडिया के अध्यक्ष शरीफ बापू , जनरल सेक्रेटरी प्रसाद गायतोंडे, ईस्ट जोन के डायरेक्टर नितिन सिंह एवं मेडिकल कमिशन चेयरमैन डॉक्टर दिव्या नितिन सिंह करेंगे।
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के साथ टीम के कोच नितिन सिंह तथा टीम की डॉ दिव्या नितिन सिंह नेवी इस प्रतियोगिता में शिरकत किया तथा निर्णायक दल में मिलन पटेल एवं अनुराग स्वर्णकार थे।
छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट के अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव सचिव नितिन सिंह सह सचिव वाई फनी कुमार कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिव्या नितिन सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों ने विजई टीम को अपनी बधाइयां प्रेषित की है।



