छत्तीसगढ़

दिवाली पर 11 % महँगाई भत्ता की उम्मीद,नहीं तो करेंगे ध्यानाकर्षण-प्रदर्शन – फेडरेशन

नवा रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा 3 सितंबर 21 के कलम बंद-काम बंद हड़ताल के तत्पश्चात सरकार से हुए वार्ता की वस्तुस्थिति एवं सरकार के घोषणा पर समीक्षा बैठक रेंजर्स एसोसिएशन सभागार,वन विभाग कालोनी, पंडरी रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में  बकाया महँगाई भत्ता पर विशेष रूप से  चर्चा हुई, और दिवाली पर 11 % महँगाई भत्ता की मिलने की उम्मीद भी जताई गई। अगर नहीं मिली तो  ध्यानाकर्षण-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।

समीक्षा बैठक में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने जिला संयोजक, संभाग प्रभारी एवं संयोजक, समस्त प्रतिनिधि संगठनों के प्रांताध्यक्ष एवं महामंत्री सहित उपस्थित पदाधिकारियों से खुली  चर्चा कर वास्तविक तथ्यों को साझा किया।

समीक्षा बैठक में जिला संयोजकों ने खुलकर अपने विचार रखे एवं कर्मचारियों-अधिकारियों के भावनाओं से प्रान्तीय निकाय को अवगत कराया।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के महामंत्री आर के रिछारिया,कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, सचिव राजेश चटर्जी एवं प्रवक्ता विजय झा ने बताया कि 14 सूत्रीय लंबित माँगो के निराकरण हेतु सरकार ने प्रमुख सचिव स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति को देय तिथि से महंगाई भत्ता,वेतन विसंगति,लंबित संवर्गीय पदोन्नति,तृतीय समयमान वेतन स्वीकृति सहित सातवे वेतनमान पर गृहभाडा भत्ता,सातवे वेतनमान का बकाया एरियर्स भुगतान,चार स्तरीय वेतनमान, अनियमित/आकस्मिक/कार्यभारित कर्मचारियों का नियमितीकरण, राज्य में पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का परीक्षण कर बिंदुवार अभिमत शासन के समक्ष समय सीमा में प्रस्तुत करना है।

पेंशनरों के लिए खुशखबरी

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने  बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 20 वर्ष बीत जाने के बावजूद राज्य के पेंशनरों के पेंशन मामलों के निराकरण के लिए प्रकरण मध्यप्रदेश भेजा जा रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना लंबित था। कलम रख मशाल उठा आंदोलन के 14 सूत्रीय माँगपत्र में इस मामले को  प्रमुखता से उठाये जाने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में पेंशन प्रोसेसिंग सेल की स्थापना एस बी आई, कचहरी शाखा,रायपुर में होने जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में पेंशनर्स सेल का शुभारंभ १५ दिन के अंदर हो जाएगा। इस सेल में 15 कर्मचारियों की पदस्थापना की जा रही है।एस बी आई गोविंदपुरा शाखाभोपाल से पूरा रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ स्थानांतरित हो रहा हैं।

Related Articles

Back to top button