राजधानी

रायपुर स्टेशन में ब्लास्ट सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

रायपुर(खबर वारियर) आज सुबह 6:30 बजे झारसुगुड़ा से जम्मूतवी जा रही सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन जो की रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी जिसमें तीन कंपनी 65bn, B/80bn और G/211bn की शिफ्ट हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इगनाइटर सेट और एसडी कार्टिज जो की ट्यूब लॉन्चिंग में यूज होता है,।इसका एक बॉक्स लोडिंग के दौरान Spl ट्रेन के बोगी no 9 के गेट के पास हाथ से छूटने छोटा सा ब्लास्ट हुआ जिससे 4 जवान घायल हुए थे।

घायलों में से एक हेड कांस्टेबल चौहान को नारायणा हॉस्पिटल में एडमिट किया है शेष 3 जवान फर्स्ट ऐड देकर ट्रेन के साथ रवाना कर दिया गया है। इस ट्रेन के प्रभारी 2IC/81bn केके कन्हार थे।

 

Related Articles

Back to top button