राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए- मारकण्डेय

रायपुर (खबर वारियर) भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आरंग के पूर्व विधायक नवीन मारकण्डेय ने राज्य सरकार से मांग की है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति लीटर वसूले जाने वाले 27.02% वैल्यू एडेड टैक्स को कम कर प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करे।
मारकण्डेय ने आरोप लगाया कि काँग्रेसी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज राज्य 66 हजार 968 करोड़ के भारी कर्ज के तले दबा हुआ है जिसकी भरपाई राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर भारी वैट लगाकर करने का दुष्प्रयास कर रही है।
यह भी गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रति लीटर आरोपित 19.48 रूपये में से 47% अंश राज्य सरकार को दे दिया जाता है फिर भी राज्य सरकार अतिरिक्त वैट आम जनता से वसूलती है।
इन तर्कों का हवाला देते हुए मारकण्डेय ने मुखरता से यह मांग की है कि राज्य सरकार भी केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य की जनता को राहत दे।


