राजधानी

देवांगन समाज में दो दिवसीय विवाह योग्य देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन, भूपेश बघेल हुए शामिल

रायपुर (खबर वारियर)-  रायपुर जिला देवांगन समाज एवं जिला के अंतर्गत 8 प्रकोष्ठ, 13 राज व 8 मंडल द्वारा दिनांक 25 व 26 दिसंबर 2021 को दो दिवसीय विवाह योग्य देवांगन युवक – युवती परिचय सम्मलेन का आयोजन किया गया था जो सौहाद्रपूर्ण पारिवारिक वातावरण में अच्छे से संपन्न हुआ |

उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिवस रायपुर लोकसभा सांसद माननीय सुनील सोनी  मुख्यअथिति के रूप में शामिल हुए जिन्होंने छात्रावास निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की | इसी दिन विशेष अथिति के रूप में माननीय बृजमोहन अग्रवाल  पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर दक्षिण भी शामिल हुए थे जिन्होंने भी 10 लाख रूपये की राशि की घोषणा की | उक्त दिवस अथिति के रूप में अशोक बजाज , अंजय शुक्ला , पुरुषोत्तम देवांगन  भी शामिल हुए जिसमे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने की |

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में मुख्य अथिति के रूप में छ.ग. शासन के मुखिया माननीय भूपेश बघेल  शामिल हुए उन्होंने छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रूपये की घोषणा की |

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल 

इसी दिन विशेष अथिति के रूप मे माननीय विकास उपाध्याय संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम और छ.ग. हथकरघा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक माननीय मोतीलाल देवांगन , धमतरी के महापौर माननीय विजय देवांगन , आरंग जनपद अध्यक्ष माननीय खिलेश देवांगन , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवांगन समाज माननीय महेश देवांगन , प्रदेश कांग्रेस कमिटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष माननीय देवा देवांगन , प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष माननीय रामगोपाल देवांगन ,पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष माननीय गजेंद्र देवांगन  शामिल हुए | कार्यक्रम की अध्यक्षता खनिज विकास निगम अध्यक्ष माननीय गिरीश देवांगन  ने की |

छात्रावास, मीटिंग हॉल और मैरिज हॉल निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

कार्यक्रम के दोनों दिवस में मंच का संचालन प्रदेश महासचिव  परस देवांगन , धनेन्द्र देवांगन , श्रद्धांजलि देवांगन  और पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र देवांगन  ने की | कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य रूप से रायपुर जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष ईश्वर लाल देवांगन , उपाध्यक्ष  रेखराम देवांगन , सचिव मनोहर देवांगन , कोषाध्यक्ष शरद कुमार देवांगन , सह-सचिव  रवि देवांगन , कार्यकारिणी सदस्य  जितेंद्र देवांगन , और  जगदेव देवांगन  ने किया |

छत्तीसगढ़ स्तरीय देवांगन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए

उक्त परिचय सम्मलेन कार्यक्रम में 500 से ज्यादा युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया जिसमे पुरे देशभर से 10000 से ज्यादा देवांगन जन उपस्थित हुए |

Related Articles

Back to top button