छत्तीसगढ़
चंदूलाल चंद्राकर जयंती के अवसर पर सुपेला चौक एवं श्रमिक सदन सेक्टर 6, भिलाई में स्थापित प्रतिमा में होगा माल्यार्पण

भिलाई ( खबर वारियर) चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र , यशस्वी पत्रकार, पूर्व सांसद श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जी की 101 वीं जयंती के अवसर पर 1 जनवरी 2022 को दिन शनिवार सुबह 11 बजे, चंदूलाल चंद्राकर चौक सुपेला एवं श्रमिक सदन सेक्टर -6 भिलाई में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया जाएगा ।
चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज भिलाई नगर के अध्यक्ष अजय चंद्राकर ने समस्त सामाजिक बंधुओं से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें ।



