
दुर्ग (खबर वारियर) कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा दुर्ग जिले में हो रहे मुरुम एवं अन्य गौण खनिज के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ गुरुवार दिनांक 24 फरवरी 2022 को पदयात्रा निकाल कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विगत 10 फरवरी 2022 को युवा कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम जिलाधिश जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें अवैध मुरुम खनन करने वाले ठेकेदार मेसर्स किरण बिल्डकॉन के खिलाफ 7 दिवसों के भीतर कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया गया था। लेकिन अभी तक इस मामले में जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर गुरुवार 24 फरवरी को “परदेशीया भगाओ, भूईयॉं बचाओ जन जागरण पदयात्रा” निकाला जाएगा।
धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में हजारों की संख्या में जिला प्रशासन के विरोध में जुटेगें काग्रेसी कार्यकर्ता
धर्मेश देशमुख सचिव जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में हजारों की संख्या में ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्ता जिले भर के गांवो से दुर्ग जिले में बन रही सड़को में अवैध रूप से मुरुम खोद कर खपाये जाने के विरोध में जुटेंगे।
पदयात्रा 24 फरवरी को सुबह 11 बजे पुलगांव चौक स्थित मिनीमाता की मूर्ति से निकलकर संभागायुक्त कार्यालय तक जाएगी। इसके बाद संभागायुक्त को राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उक्त कार्यक्रम की सूचना विधिवत रूप से प्रशासन को दे दी गई है।




