छत्तीसगढ़

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के कर्मचारी हो रहे लामबंद,27 फरवरी से मनाया जाएगा ज्ञापन सफ्ताह, पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन होगा तेज :- वीरेंद्र दुबे

रायपुर (खबर वारियर) 2004 से लागू किये गए नई पेंशन योजना जैसे काले कानून को राजस्थान ने समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है। जिससे छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में एक उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी एस रावत ने बताया कि 27 फरवरी को ट्वीटर के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया जाएगा।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाली अभियान को तेजी प्रदान की जाएगी । 27 फरवरी से सफ्ताहिक ज्ञापन कार्यक्रम का प्रारंभ किया जाएगा जिसमे प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पुरानी पेंशन लागू करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन लागू होने से छत्तीसगढ़ के लगभग तीन लाख अधिकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे बताया कि शासन राजस्थान एवं झारखंड के जैसे ही छत्तीसगढ़ में भी लागू नही किया तो कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे ।

संजय शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,वीरेंद्र दुबे प्रदेश संयोजक, लैलूंन भारद्वाज, प्रदेश संयोजक रोहित तिवारी,प्रदेश संयोजक,तुलसी साहू प्रदेश संयोजक निर्मल साहू प्रदेश संयोजक डॉ रवि बंजारे प्रदेश संयोजक , एस पी देवांगन प्रदेश संयोजक,बी बी जायसवाल प्रदेश संयोजक,बसंत चतुर्वेदी, राजेश शर्मा राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी ने संयुक्त रूप से उक्त बयान जारी की है।

Related Articles

Back to top button